फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गाड़ी मिलने की खुशी में स्पीकर बजाकर नाचते रहे चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी, मरीज रहे परेशान

Sun, 25 Aug 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीएचसी ऐलनाबाद को गाड़ी मिलने की खुशी में जश्न में मनाते स्टाफ व डॉक्टर।
विज्ञापन
ऐलनाबाद। क्षेत्र के सीएचसी को गाड़ी मिलने की खुशी में चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मी स्पीकर लगाकर नाचते रहे, जबकि अस्पताल प्रांगण में मरीज घंटों तक इंतजार करते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो है। इसका वीडियो स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय तक पहुंच गया।
विज्ञापन


एसएमओ सीएचसी के लिए सीएमओ से गाड़ी की मांग कर सकता है। इसलिए कुछ समय पूर्व सीएमओ ने ऐलनाबाद सीएचसी की गाड़ी को सिरसा भेज दिया था। ऐलनाबाद के चिकित्सक और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से मांग करने पर यह गाड़ी केंद्र को दे दी गई। इसकी खुशी में वहां के चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने पहले नारियल तोड़ा। फिर स्पीकर लगाकर अस्पताल प्रांगण में जमकर ठुमके लगाए। स्टाफ के ही कुछ लोगों ने इस प्रकरण का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ये वीडियो डीजी कार्यालय तक पहुंच गया। इस पूरे प्रकरण के दौरान मरीज चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन




ये मामला मेरे संज्ञान में आया है। स्टाफ से जवाब-तलब किया जाएगा। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डाॅ. महेंद्र भादू, सीएमओ, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें