फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हदयघात से मौत, परिजनों का दावा जमीन अधिग्रहण के सदमे से तनावग्रसत थे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अबूबशहर के किसान मान सिंह की वीरवार शाम को ह्दयघात से मौत हो गई। उनके बेटे अजय कुमार का दावा है कि जब से नेशनल हाईवे नंबर 754 के लिए जमीन अधिगृहण की प्रक्रिया चल रही है तब से उसके पिता मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। इस हाईवे के कारण उनकी चार एकड़ जमीन तीन हिस्सों में बंट गई थी। मुआवजा भी बहुत कम मिला। उनके बेटे अजय कुमार ने बताया कि तीन अप्रैल को शहर में हुई महापंचायत में पहुंचे राष्ट्रीय किसान नेता रमेश दलाल ने भी मान सिंह भाटी की ढाणी में जाकर वहां की लोकेशन का सर्वे किया था और उन्हें आश्वासन दिया था कि आप निश्चित रहे आप की लड़ाई में लड़ लूंगा। बतां दें कि डबवाली क्षेत्र से नेशनल हाईवे नंबर 754 निकाला जा रहा है इसके लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने करीब 12 गांवों की जमीन अधिगृहीत की थी लेकिन किसान काफी समय से एक समान मुआवजा की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर तीन दिन पहले किसानों ने इस हाइवे का काम भी बंद करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें