फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: फार्म का मैनेजर 19 लाख की झींगा बेचकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। झींगा की देखरेख करने के लिए फार्म पर रखा मैनेजर ही 19 लाख रुपये की मछली बेचकर फरार हो गया। मालिक ने मामले की शिकायत अब पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सिसाना सोनीपत निवासी पंकज ने बताया कि गांव हंजीरा में उसने अपनी पत्नी सुदेश, कनिष्का निवासी गिलाखेड़ा फतेहाबाद के साथ साझेदारी में झींगा फार्म लगा रखा है। इसकी देखरेख के लिए उसने अनूप निवासी दयड़ जिला फतेहाबाद को मैनेजर रखा था। मैनेजर अनूप ने उन्हें बिना कोई सूचना दिए ही 15 हजार 666 किलो झींगा बेच दी। इसके 19 लाख 64 हजार 843 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। जब तक फार्म की जांच करने के लिए पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी मिली। पुलिस ने मैनेजर अनूप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें