फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुरु नानक कॉलेज में फाल्गुन महोत्सव कल

Mon, 09 Mar 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। संस्था वरच्युस क्लब की ओर से 11 मार्च को गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली के सहयोग तथा उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के तत्वावधान में नृत्य कलाओं पर आधारित फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में एल्यमिनाई एसोसिएशन, गुरु नानक कॉलेज का भी विशेष सहयोग रहेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के आठ राज्यों के कलाकार अपनी लोक कला और संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के फाग व घूमर, उत्तर प्रदेश के बरसाना की होली, हिमाचल प्रदेश की सिरमौरी नाटी, कश्मीर का बच नगमा व रूफ, पंजाब का भांगड़ा, गुजरात का डांडिया व गरबा, झारखंड का पुरुलिया छाऊ तथा राजस्थान का प्रसिद्ध भवाई लोक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। विभिन्न रंगों की इन प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण फाल्गुनी रंग में रंग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत की समृद्ध लोक संस्कृति से जोड़ना है, ताकि नई पीढ़ी लोक कथाओं, लोक संगीत, लोक वाद्यों और लोक नृत्यों को करीब से समझ सके। यह आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षाप्रद भी रहेगा और विशेष रूप से विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर देगा। सोनू बजाज ने कहा कि फाल्गुन महोत्सव कला रूपी इंद्रधनुष के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विविधता और भाईचारे का संदेश देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें