फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्राचीन श्री श्याम मंदिर में 27-28 फरवरी को फाल्गुन मेला और सांस्कृतिक आयोजन

Wed, 25 Feb 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के प्राचीन श्री श्याम मंदिर में 27 और 28 फरवरी को फाल्गुन मेला उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा।
मंदिर के सह संरक्षक तेजपाल शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी, एकादशी के पावन अवसर पर सुबह श्याम बाबा की शृंगार आरती के साथ मेले का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत बाबा को बाल भोग अर्पित किया जाएगा और प्रसाद वितरित होगा। मंदिर में सुबह 9 बजे नटराज आर्ट ग्रुप महारास नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देंगे।
दोपहर 12 बजे भोग आरती में बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही शहर और आसपास के गांवों से पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। शाम 5 बजे भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें अबोहर से आए भजन गायक विशु गर्ग एवं मनीष म्यूजिकल ग्रुप बाबा के चरणों में भावपूर्ण प्रस्तुति देंगे। शाम 7:15 बजे बाबा को कढ़ी-बाजरे की खिचड़ी का विशेष भोग लगाया जाएगा। दिनभर के कार्यक्रमों का समापन रात 9 बजे महाआरती के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर सह संरक्षक तेजपाल शर्मा ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह 9 बजे बाबा की बारस धोक के साथ पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर विशेष अर्जी और अरदास की जाएगी। सुबह 10:15 बजे विशाल रसोई भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 9 बजे फागुन विशेष चंग धमाल होगा, जिसमें राजस्थान के राजलदेसर से प्रसिद्ध कमल चंग पार्टी अपनी प्रस्तुति देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें