संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री खाटू श्याम धाम रानियां रोड में 27 व 28 फरवरी को दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव होगा।
मंदिर के प्रवक्ता दीपेश गोयल ने बताया ने बताया कि 27 फरवरी फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी मेले के दिन सुबह श्याम बाबा की शृंगार आरती से महोत्सव का शुभारंभ होगा। उसके उपरांत बाबा को बाल भोग प्रसाद लगाया जाएगा व भक्तों में वितरित किया जाएगा। शहर व गांवों से ध्वजा लेकर आने वाले पैदल यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। शाम 7 बजे से भजन संध्या होगी। कलाकारों द्वारा बाबा के भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। शाम 7:30 बजे बाबा को भंडारे का विशेष भोग लगाया जाएगा। रात्रि में बाबा की महाआरती होगी।
दीपेश गोयल ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह 9 बजे से बाबा की फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी को धोक लगाई जाएगी व बाबा की पावन ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी। बाबा की पूजा होगी। इसके उपरांत पूरे दिन श्याम बाबा का मेला लगेगा। सुबह 10:15 बजे भक्तों को खीर-चूरमे का प्रसाद वितरण होगा।