फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली करेंसी मामला : आधार कार्ड का प्रिंट देखकर आया था आइडिया, तीन हजार रुपये में खरीदा था प्रिंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए सिरसा व शहर थाना की पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान रविवार रात को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर जगदंबे पेपर मिल के पास एक लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर नकली नोट छापने वाला प्रिंटर बरामद कर लिया है। दोनों की पहचान आरोपी बलजीत सिंह उर्फ बग्गा निवासी कीर्ति नगर सिरसा व बब्बू निवासी झनीर जिला मानसा पंजाब के रुप में हुई थी। पुलिस ने रिमांड के दौरान नोट छापने वाला प्रिंटर बरामद कर लिया है। आरोपियों ने तीन हजार रुपये में पुराना प्रिंटर खरीदा था। वहीं रिमांड के दौरान दोनों ने बताया कि सबसे पहले उन्होंने आधार कार्ड का प्रिंट निकाला। जब आधार कार्ड का प्रिंट हूबहू निकला तो उनके मन में तब बात आई कि यदि आधार कार्ड का प्रिंट सही निकल सकता है तो नकली नोट का प्रिंट क्यों नहीं। इसके बाद उन्होंने नकली नोट निकालने का काम शुरू कर दिया। झनीर निवासी बब्बू चौथी तक पढ़ा लिखा है। जबकि कीर्तिनगर निवासी बलजीत सिंह पांचवीं तक पढ़ा लिखा है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उनके गिरोह में कोई ओर सदस्य तो शामिल नहीं है। आरोपियों का रिमांड बुधवार को खत्म हो जाएगा। तब दोनों को दोबारा से कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि रविवार को पुलिस ने बलजीत व बब्बू को नकली नोटों के साथ पकड़ा था। दोनों के पास से 168 नोट 500-500 रुपये के जबकि 8 नोट दो-दो हजार रुपये के शामिल हैं। आरोपी बलजीत चतरगढपट्टी का रहने वाला था और आटो मार्केट में कार पेंटर का काम करता था। जबकि बब्बू मिस्त्री का काम करता था और पीर की दरगाह पर सेवा करने आता था। दोनों की यहीं पर ही मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

आरोपियों से प्रिंटर बरामद कर लिया गया है। दोनों से अभी पूछताछ जारी है।
- राजकुमार, एसएचओ सिटी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें