जगमालवाली में मेडिकल स्टोर पर दस्तावेज जांचते अधिकारी।
कालांवाली। गांव जगमालवाली में शुक्रवार को औषधि विभाग ने पुलिस के सहयोग से वर्मा मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां बरामद हुईं। जिला औषधि अधिकारी ने दवाइयों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
डीसीओ केशव वशिष्ठ ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मेडिकल स्टोर पर नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां बेची जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस के सहयोग से दुकान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेडिकल स्टोर से 100 प्रतिबंधित गोलियां और 100 कैप्सूल बरामद हुए।
केशव वशिष्ठ ने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार और प्रशासन गंभीर हैं। यदि कोई मेडिकल संचालक नशे में प्रयुक्त होने वाली दवाइयों की बिक्री करता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।