फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एक्साइज इंस्पेक्टर की संदिग्ध हालात में मौत, कार में मिला शव

Sat, 25 Apr 2026 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मौके पर पुलिस टीम जांच करते हुए।
विज्ञापन
फोटो-30
विज्ञापन




- पंजाब के मोगा में तैनात थे करमजीत सिंह, लुधियाना के चीमा शहर के रहने वाले थे

- परिजनों व पुलिस ने जताई हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका



संवाद न्यूज एजेंसी

डबवाली/सिरसा। पंजाब के मोगा में तैनात एक्साइज इंस्पेक्टर करमजीत सिंह का शव शुक्रवार रात कार में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वे लुधियाना के चीमा के रहने वाले थे। परिजनों और पुलिस ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है। पुलिस ने इतफाकिया कार्रवाई की है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि कालांवाली पुल के पास सड़क किनारे एक कार लावारिस हालत में खड़ी है। डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के अंदर चालक मृत मिला। पास ही सरकारी पिस्टल पड़ी थी। मोबाइल नंबर और आईडी कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कमरजीत सिंह के रूप में हुई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। पुलिस को दिए बयान में प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके साले करमजीत सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे। वे विभागीय कार्य से सिरसा आए थे। संभवतः हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई। उनके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें