जनसभा को संबोधित करते आप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा । विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा/डिंग। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शनिवार मिशन बदलाव सम्मेलन के तहत जोधकां और शाम को अमृतसर खुर्द व देसूमलकाना में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सब कुछ मुफ्त देने के बाद भी आम आदमी पार्टी की सरकार मुनाफे में है। हरियाणा में कुछ भी फ्री नहीं फिर भी प्रदेश पर तीन लाख करोड़ रुपये का कर्जा है। हरियाणा का हर बच्चा छह लाख रुपये का कर्जा लेकर पैदा हो रहा। इस मौके पर प्रदेश सचिव हरपाल भट्टी, लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना, जिला अध्यक्ष हैप्पी रानिया, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप सचदेवा, लोकसभा सचिव वीरेंद्र कुमार, अनिल चंदेल,श्यामलाल महता, दर्शन कौर और बलविंद्र बराड़, गुरभेज गिल मुख्य रूप से मौजूद रहे।