फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादी के 10 माह बाद भी नहीं बनाए शारीरिक संबंध, पत्नी पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले की एक महिला ने अपने पति पर शादी के 10 महीने बाद भी शारीरिक संबंध न बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने शिकायत दी कि उसकी शादी 12 फरवरी 2025 को हुई थी, लेकिन उसके पति ने शादी के 10 माह बाद भी शारीरिक संबंध नहीं बनाए। हर समय बहाने बनाता रहता। इसके बाद पति ने न केवल उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, बल्कि दहेज के लिए मारपीट भी की। महिला का आरोप है कि पति ने उसके और उसके परिवार के चरित्र पर भी आरोप लगाए और समाज में बदनाम करने का प्रयास किया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें