फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण : फिर से बिगड़ी बाजारों की हालत

विज्ञापन
मोहंता मार्केट में दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर रखा गया सामान। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर परिषद की ओर से लंबे समय से योजना बनाए जा रहे हैं। लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। जबकि दो माह बाद 11 फरवरी को एक दिन के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। लेकिन इसके बाद अब फिर से बाजार की हालत बिगड़नी शुरू हो चुकी है। जिसके कारण बाजार में बार-बार जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर फट्टे और रेहड़ियां लगा सामान बेचा जा रहा है। जबकि दुकानों के बाहर स्थायी फट्टे भी लगाए गए हैं। दुकानों के दोनों तरफ की स्थिति यहीं है। जिसके कारण आने-जाने वालों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। दुकानों के बाहर निकले छज्जों पर भी दुकानों ने स्टैंड लगा बाहर की तरफ सामान लटकाया हुआ है। लेकिन दुकानदारों पर रोक टोक करने वाला कोई भी दिखाई नहीं देता।
पांच दिन पहले नप ने चलाया था अभियान
नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक राज कुमार की ओर से पांच दिन पहले सभी बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। जिसके पश्चात अब फिर से स्थिति खराब हो चुकी है। बाजार में जगह-जगह फलों और फास्ट फूड की रेहड़ियां लगी हुआ है। जिसके कारण बाजार में आने जाने की जगह कम होने के कारण जाम की स्थिति बनना शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

मोहंता मार्केट में अभी भी नहीं हटी दुकानें
अभियान के दौरान मोहंता मार्केट और पालिका बाजार के साथ स्थित गली में लगी दुकानों को एक दिन में हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। जबकि कई दुकानदारों के फट्टों को भी मौके पर हटवाया गया था। वहीं अब फिर से फट्टे लगने शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें