फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुड़िया खेड़ा में पंचायती भूमि और रूपावास गांव में गली से हटवाया कब्जा

Thu, 13 Jun 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव गुड़िया खेड़ा में गली से कब्जा हटाती हुई जेसीबी
विज्ञापन
चोपटा। क्षेत्र के गांव गुड़िया खेड़ा में पंचायती भूमि व रूपावास गांव में गली पर किया गया कब्जा बुधवार को हटवा दिया। गांवों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट पंचायती राज विभाग के एसडीओ गुरबक्स की देखरेख में जेसीबी से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान गांवों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

गांव रूपावास में गली के अंदर मिट्टी डाली हुई थी। इससे पानी निकासी की परेशानी आ रही थी। इसी को लेकर ग्रामीणों को बारिश के दिनों में दिक्कतें झेलनी पड़ती थी। गली से कब्जा हटवाने के लिए ग्रामीण मांग कर रहे थे। इसी को लेकर प्रशासन को भी शिकायत की गई। गली से बुधवार को कब्जा हटवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट पंचायती राज विभाग के एसडीओ गुरबक्स सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी व ट्रैक्टरों की सहायता से गली से कब्जे हटवा दिए।

-

गुड़िया खेड़ा में पंचायती भूमि पर किया हुआ था कब्जा

गुड़िया खेड़ा गांव में पंचायती भूमि पर सात-आठ लोगों ने कब्जा किया हुआ था। यहां पर किसी ने ईंट डाली हुई थी, तो किसी ने दीवार निकाली हुई थी। इसी के साथ कई लोगों ने कूड़ा-कर्कट व उपले डाले हुए। कब्जा करने वालों को पहले नोटिस भी दिया गया। इसके बाद भी उन्होंने पंचायती जमीन से कब्जा नहीं हटवाया। गांव में पंचायती भूमि पर किए गये कब्जे की शिकायत प्रशासन से की गई। कब्जा हटवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट पंचायती राज विभाग के एसडीओ गुरबक्स सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी व ट्रैक्टरों की सहायता से पंचायती भूमि से कब्जा हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें