फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए 120 ने करवाया पंजीकरण

Thu, 13 Jun 2024 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। उच्चतर शिक्षा विभाग के राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी ने बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले को लेकर शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन करने शुरू कर दिए है। इस दौरान राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में 120 छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में विद्यार्थी 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं 18 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। संस्थान की ओर से पहली कट ऑफ लिस्ट 19 जून को जारी होगी। पहली और दूसरी काउंसिलिंग के बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू हो जाएंगी। महिला बहुतकनीकी संस्थान में विभिन्न पांच ब्रांच में दाखिले ले सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थी इन ब्रांच में 300 सीटों पर दाखिले ले कसते हैं। आवेदक या उनके अभिभावक विभाग की वेबसाइट डब्यूलडब्यूलडब्लयूडॉटएचएसटीईएसडॉटओआरजीडॉटइन पर विस्तृत जानकारी ले सकते हैं और techadmissionshry.gov.in पर 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद संस्थान स्तर पर भी दाखिलों की प्रक्रिया जारी रहेगी।
दाखिलों को लेकर छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े उसके लिए संस्थान की ओर से हेल्प डेस्क लगाए गए हैं। इन हेल्प डेस्कों से छात्राएं प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक संस्थान में आवेदन संबंधित कोई भी जानकारी ले सकती हैं।
विज्ञापन

-
महिला उम्मीदवारों की लगेगी 700 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस

बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थियों को शुल्क भी देना होगा। जनरल श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए एक हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है। इसके अलावा महिला उम्मीदवार व आरक्षित वर्ग के लिए 700 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस है।

दाखिले का ये रहेगा शेड्यूल

17 जून आवेदन का अंतिम दिन
18 जून तक दस्तावेजों की जांच होगी
19 जून को पहली मेरिट सूची जारी होगी
20 जून से 24 जून तक पहली काउंसिलिंग
25 जून को सीट अलॉटमेंट
26 जून से 29 जून तक फिजिकल रिपोर्टिंग
1 जुलाई से 3 जुलाई तक दूसरी काउंसिलिंग
4 जुलाई को सीट अलॉटमेंट
5 से 8 जुलाई फिजिकल रिपोर्टिंग
1 अगस्त से कक्षाएं शुरू
15 सितंबर से संस्थान स्तर पर अंतिम कटऑफ
16 सितंबर से संस्थान स्तर पर दाखिले
-
किस ट्रेड में कितनी सीटें
राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान
कोर्स::::::::::सीटें
आर्किटेक्चर:::::60
इलेक्ट्रॉनिक्स:::::60
कंप्यूटर इंजीनियर:::::60
ऑफिस मैनेजमेंट:::::60
मेडिकल लैब:::::60
-


राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान में दाखिलों के लिए विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। अब तक संस्थान में 120 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। संस्थान में दाखिला प्रक्रिया 17 जून तक चलेगी। - सुमित कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला बहुतकनीकी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें