रानियां। गांव सादेवाला में 60 एकड़ पंचायती जमीन से कब्जा छुड़वाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने हाथापाई भी की, लेकिन मौके पर स्थिति को संभाल लिया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ अंकुर की अगुवाई में यह पूरी कार्रवाई की गई।
पंचायत की 60 एकड़ जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। डीसी सिरसा के आदेश पर पंचायती जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन के आला अधिकारी सरकारी अमले के साथ कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंच गए। ट्रैक्टर व जेसीबी चलाकर कार्रवाई शुरू की गई तो वहां मौजूद रामानंद, भाल सिंह, मनफूल, राधेश्याम सहित अन्य लोगों ने विरोध किया। पुलिस ने इन लोगों को वहां से खदेड़ दिया। गांव की सरपंच शालू वर्मा ने बताया कि जमीन का कब्जा पंचायत को मिल गया है।