फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर नगर परिषद सख्त, दुकानदारों को दी चेतावनी

Wed, 04 Nov 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली। मुख्य बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए नगर परिषद की टीम दुकानदारों को हिदाय - फोटो : 1
विज्ञापन
दुकानों की निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखने पर होगी कार्रवाई, अभियान आगे भी रहेगा जारी
विज्ञापन



फोटो - 25, 26

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। नगर परिषद ने बुधवार को शहर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों और फुटपाथों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सफाई निरीक्षक शिवा के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने निर्धारित सीमा का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। उन्हें अपनी दुकानों की सीमा के भीतर ही सामान रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

परिषद ने चेताया कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बाजारों को अतिक्रमण मुक्त रखना परिषद की प्राथमिकता है।
दुकानदारों द्वारा सामान रखने से बाजार की सड़कें संकरी हो जाती हैं। इससे आमजन, पैदल राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। बाजार सार्वजनिक स्थान हैं और सभी नागरिकों का उन पर समान अधिकार है।

अतिक्रमण से परेशानी
दुकानों के बाहर सामान रखने से बाजार की सड़कें संकरी हो जाती हैं। इससे आमजन को आवागमन में बहुत असुविधा होती है। विशेषकर पैदल चलने वालों, महिलाओं और बुजुर्गों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों को भी जाम और असुविधा झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन


अभियान रहेगा जारी
कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सभी दुकानदारों से नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी दुकानों की निर्धारित सीमा में ही सामान रखें। नगर परिषद का यह अभियान शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें