फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुल्तानपुरिया में पंचायती भूमि से प्रशासन ने हटाया कब्जा

Sat, 14 Feb 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 कब्जाधारियों से खाली करवाई गई जगह।
विज्ञापन
कब्जा हटाई गई जमीन पर ग्राम पंचायत बनाएगी पार्क कम व्यायामशाला
विज्ञापन




फोटो - रानियां04 कब्जाधारियों से खाली करवाई गई जगह।
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव सुलतानपुरिया में दो एकड़ पंचायती जमीन पर लोगों की ओर से किए गए कब्जे को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शुक्रवार को हटाया गया। कब्जे हटाने की कार्रवाई से पहले ग्राम पंचायत की ओर से 29 कब्जाधारी परिवारों को नवंबर व दिसंबर में दो बार नोटिस दिया गया। इस दौरान किसी भी परिवार की ओर से आपत्ति नहीं जताई गई।
शनिवार को ग्राम पंचायत की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों ने कब्जे वाली जमीन पर पड़ीं लकड़ियां, खाद, शौचालय व अन्य वस्तुओं को उठाया गया। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुमित चोपड़ा, एमई नगर पालिका, एसीपीओ सुरजीत शर्मा, ग्राम सचिव अनिल कुमार, पंचायती राज विभाग से जेई सुनील कुमार, कानुनगो अशोक कुमार, पटवारी अजायब सिंह व सरपंच सुमन बाला व प्रतिनिधि भीम सैन जांगड़ा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि भीम सैन जांगड़ा ने बताया कि गांव के 29 परिवारों ने कई सालों से दो एकड़ पंचायती भूमि पर कब्जा कर रखा था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा में गांव को पार्क कम व्यायामशाला मिली है। यह उसी जगह पर बननी है। इसलिए ग्राम पंचायत की ओर से बीते नवंबर व दिसंबर में कब्जा खाली करने के लिए नोटिस भेजे गए थे। इसके बाद किसी की आपत्ति न आने के की वजह से प्रशासन की ओर से शुक्रवार को जेसीबी से कब्जा हटाया गया। जमीन खाली कर पंचायत को सौंपी गई। हालांकि, कार्रवाई के समय कुछ लोगों ने इसका विरोध जताया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई।
विज्ञापन

कोट
दो एकड़ पंचायती जमीन पर गांव के 29 परिवारों ने कई सालों से कब्जा कर रखा था। शुक्रवार शाम को इस जमीन को पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन लगाकर खाली करवाया गया। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन कब्जे की कार्रवाई शांतिपूर्वक ढंग से पूरी हुई।
- सुमन बाला, सरपंच ग्राम पंचायत सुलतानपुरिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें