शहर के डबवाली रोड पर अतिक्रमण हटाते नगर परिषद के कर्मचारी।
दुकानों के बाहर रखा सामान किया जब्त, कई को दिया तीन दिन का अल्टीमेटम
फोटो 31 व 32
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मंगलवार को शहर के डबवाली रोड पर अतिक्रमण हटाया। नगर परिषद की टीम ने लाल बत्ती चौक से शुरुआत करते हुए दुकानों के बाहर लगे स्थायी बोर्ड, काउंटर, छज्जे, खोखे और अन्य अवैध सामान जब्त कर लिया।
नगर परिषद टीम ने कई दुकानदारों तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्हें निर्देश दिए गए कि दुकानों से बाहर निकाले गए सभी स्थायी कब्जे, छज्जे और अन्य अवैध निर्माण खुद हटा लें। टीम ने साफ चेतावनी दी अगर तीन दिन में सामान नहीं हटाया गया तो नगर परिषद सख्त कार्रवाई होगी। अभियान के दौरान दुकानदारों ने टीम से बहस भी की, लेकिन अधिकारी अडिग रहे। जब्त सामान वापस लेने के लिए दुकानदारों को नगर परिषद कार्यालय आने को कहा गया।
यह अभियान डबवाली रोड पर एयरफोर्स स्टेशन तक जारी रहा। नगर परिषद अधिकारी रवि शर्मा ने बताया कि नगर परिषद का ये अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।