फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कर्मचारियों ने बीईओ कार्यालय पर जताया रोष

Sun, 27 Jul 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। हरियाणा शिक्षक तालमेल कमेटी की खंड ओढां इकाई द्वारा गांव ओढां में स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में रोष प्रदर्शन करने उपरांत बीईओ अमनपाल गोदारा को अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस रोष प्रदर्शन में कमेटी के सदस्य हरबादल सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न राजकीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व लिपिक शामिल हुए। सभी ने सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भड़ास निकाली।
विज्ञापन

इस अवसर पर बोलते हुए मा. शमशेर सिंह चोरमार खेड़ा, जगदीश सिंघपुरा, सिकंदर सिंह, मनप्रीत सिंह व दर्शन सिंह आदि ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार एक तरफ तो शिक्षा में सुधार लाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों व अन्य कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।
तालमेल कमेटी पिछले काफी समय से अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
उन्होंने कहा कि उनकी स्कूलों के मर्जर कलस्टर व्यवस्था को तोड़ने, अध्यापकों का स्थानांतरण न करने, नए-नए तुगलकी फरमान जारी कर परेशान न करने, अतिथि व एचकेआरएन के तहत लगे अध्यापकों को समान कार्य समान वेतन देकर नियमित करने तथा विद्यालय में काम करने वाले मिड-डे-मिल वर्कर, सफाई कर्मी व चौकीदारों का वेतन बढ़ाकर उन्हें नियमित करने सहित अन्य मांगें हैं।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने आगामी 3 सितंबर तक उनकी कोई सुनवाई नहीं की तो 7 सितंबर को शिक्षा मंत्री के कार्यालय पर बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर जगसीर सिंह, विषकरण सिंह, दर्शन सिंह, सुखमंदर सिंह, राजपाल सिंह, पिंकी रानी, रेनू व रीना सहित सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहृे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें