फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर

Sat, 27 Jun 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां। विधानसभा क्षेत्र रानियां-44 के बूथ लेवल एजेंट प्रथम की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर राजकीय कन्या महाविद्यालय रानियां में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एआरओ डॉ. सज्जन कुमार ने की।
विज्ञापन

बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. रवीन्द्र कुमार तथा मास्टर ट्रेनर प्रो. साहिल पोपली सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए-1 उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई।
डॉ. सज्जन कुमार ने कहा कि एसआईआर अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने सभी बीएलए-1 को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान चुनाव संबंधी दिशा-निर्देशों की समीक्षा की गई और प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। अधिकारियों ने निष्पक्ष एवं सफल पुनरीक्षण अभियान के लिए सहयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

सभी उपस्थित बीएलए-1 ने अभियान को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाने का आश्वासन दिया। बैठक में एईआरओ सहित संबंधित अधिकारी एवं बूथ लेवल एजेंट मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें