फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: संवाद के लिए मनोवैज्ञानिक तकनीकों पर जोर

Mon, 15 Sep 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को एडीआर भवन के बैठक कक्ष में ‘नई दिशा, नई उड़ान योजना’ के अंतर्गत किशोर परामर्श सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला, पीएमजेजेबी सोनिया सिरसा के अतिरिक्त अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ. रविंदर पुरी ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बाल मनोविज्ञान, एडीएचडी, ओडीडी और जटिल व्यवहार संबंधी समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हालात चाहे जैसे भी हों, बच्चों का साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। डॉ. पुरी ने बताया कि मानसिक बीमारियों की अनदेखी करने से बच्चा नशे या अपराध की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने बच्चों से संवाद स्थापित करने के लिए मनोवैज्ञानिक तकनीकों पर जोर दिया। साथ ही, बच्चों से सवाल पूछने और उनके साथ बैठने के सही तरीकों की जानकारी भी दी।
प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा बाढ़ और वर्षा से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, वित्तीय सहायता और मुआवजा दिलाने के लिए हरियाणा सरकार के पास अर्जी देने के लिए सहयोग प्रदान किया जाएगा। साथ ही, लोगों को डीएलएसए के हेल्पलाइन नंबर 01666-247002, 9588739002 और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी गई। जिन पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें