फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोपटा सीएचसी में शुरू हुईं इमरजेंसी सेवाएं, अब रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करेंगे चिकित्सक

Thu, 06 Aug 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर
विज्ञापन

पहले शाम पांच बजे के बाद सीएचसी में चिकित्सक नहीं होते थे
- रविवार को हादसे के बाद ई-रिक्शा से मरीजों को पहुंचाया गया था सीएससी
इमरजेंसी सुविधा नहीं होने पर कर दिया गया था रेफर

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सकों की कमी के कारण क्षेत्रवासियों व घायलों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इमरजेंसी सेवाओं के तहत अब रोस्टर के अनुसार चिकित्सक रात को अपनी सेवाएं देंगे। शुक्रवार को विशेष रोस्टर जारी किया गया है।
सीएमओ डॉ. पवन कुमार वीरवार को चोपटा पहुंचकर इमरजेंसी व्यवस्था शुरू करवाई। रविवार रात को दो हादसे चोपटा क्षेत्र में हुए थे। इनमें एक बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें ई रिक्शा से एंबुलेंस नहीं मिलने पर सीएचसी पहुंचाया गया था। चिकित्सक नहीं होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान महिला व उसके पति की मौत हो गई थी। इस संबंध में संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से चोपटा सीएचसी में चिकित्सकों की कमी की खबर अमर उजाला में चार जुलाई को प्रकाशित की गई थी।
इसी मामले में संज्ञान लेते हुए विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने सीएमओ से बातचीत की और चोपटा क्षेत्र में इमरजेंसी चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। इसी आधार पर शुक्रवार से नाथूसरी चोपटा सीएचसी में चार चिकित्सकों की रोस्टर के आधार पर ड्यूटी लगाई गई है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. मिनल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी निर्धारित की गई है। साथ ही अस्पताल में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं जिससे क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग के इस निर्णय से चोपटा और आसपास के गांवों के लोगों में खुशी का माहौल है। रघुवीर कड़वासरा, राममूर्ति आर्य, विकास कुमार, रविंद्र सहित अनेक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और विधायक का आभार व्यक्त करते हुए लड्डू बांटकर खुशी जताई।
उन्होंने कहा कि राजस्थान के साथ लगता एरिया होने के कारण वाहनों का आवागमन बहुत ज्यादा है। हर रोज रात के समय एक या दो हादसे होते रहते थे। ऐसे में रात के समय चिकित्सक मौजूद होने से बेहतर उपचार मरीज को मिल जाता है। इससे उसकी जान बच सकती है।
विज्ञापन

कोट्स
इमरजेंसी चिकित्सक सेवा सीएचसी में नहीं होने का मामला मेरे संज्ञान में आया था। क्षेत्रवासियों व आमजन की जान से जुड़ा होने के कारण इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई। शुक्रवार से इमरजेंसी सेवाएं शुरू हो जाएगी। क्षेत्र की हर जनसमस्या को गंभीरता से उठाकर उसके समाधान तक लगातार प्रयास किए जाएंगे।
-भरत सिंह बेनीवाल, विधायक, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें