फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गबन मामले के आरोपी को लिया 4 दिन के रिमांड पर

Sat, 29 Apr 2023 09:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऐलनाबाद उपमंडल अधिकारी कार्यालय में 2 करोड़ 32 लाख रुपये गबन मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी विक्रमजीत को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। अब पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही दूसरे आरोपी ने सिरसा न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है जिस पर शनिवार को सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

पुलिस ने गबन के आरोपी विक्रम को गिरफ्तार किया। अब चार दिन के रिमांड के दौरान पूछा जाएगा कि गबन के रुपयों का क्या किया और कहां इस्तेमाल किए। राशि बरामद भी की जाएगी। इसके अलावा क्या संपत्ति अर्जित की है, ये भी पता लगाया जाएगा। गबन में और कौन-कौन शामिल हैं और उनके ठिकानों के बारे में भी पता किया जाएगा। इसके अलावा एक अन्य आरोपी कुलदीप ने सिरसा न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। लेकिन शनिवार को अवकाश होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अब 1 मई को इस याचिका पर सुनवाई होगी। ऐलनाबाद के डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी का रिमांड लिया जा रहा है और प्रत्येक एंगल से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें