फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नगर पालिका ऐलनाबाद का 47.83 करोड़ का बजट पारित

Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बजट की प्रति दिखाते चेयरमैन व पार्षद। संवादबजट की प्रति दिखाते चेयरमैन व पार्षद। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐलनाबाद। नगर पालिका ऐलनाबाद ने आज वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए 47 करोड़ 83 लाख 87 हजार रुपये का बजट पारित किया गया। शहर के नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन राम सिंह सोलंकी ने बजट संबंधी विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान नगर पालिका ऐलनाबाद के पास 27 करोड़ 98 लाख 75 हजार रुपये की राशि जमा थी, वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में 12 करोड़ 25 लाख 78 हजार रुपये की आमदनी नगर पालिका ऐलनाबाद को हुई है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान नगर पालिका ऐलनाबाद को 16 करोड़ 35 लाख 72 हजार की आमदनी होने का अनुमान है और 29 करोड़ 76 लाख 59 हजार रुपए अनुमानित खर्च भी होगा। उन्होंने बताया कि यह वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद नगर पालिका ऐलनाबाद के पास 18 करोड़ 7 लाख 28 हजार रुपये की बचत होने की संभावना है। इस मौके पर नगर पार्षद सुभाष चन्द्र भी उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


चेयरमैन राम सिंह सोलंकी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहर में विकास की गति को तेज किया जा रहा है। भविष्य की विकास योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद के चौधरी देवीलाल पार्क में लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। वहीं शहर के टिब्बी बस स्टैंड क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी की समस्या को हल करने के लिए बूस्टिंग स्टेशन तक पाइपलाइन भी डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में ट्रैफिक की समस्या का समाधान करने के लिए स्थानीय नगर पालिका कार्यालय को तोड़कर तीन मंजिल बनाया जाएगा। इसका ग्राउंड फ्लोर पार्किंग के लिए होगा। वहीं ऊपर की मंजिल में नगर पालिका कार्यालय व प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय स्थापित किए जाने प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि शहर के सभी चौकों का सुंदरीकरण भी अति शीघ्र किया जाएगा व शहर के पंचमुखी चौक को भी चौड़ा करने के लिए प्लानिंग चल रही है। सोलंकी ने बताया कि शहर की शास्त्री मार्केट में नगरपालिका की जगह में एक इंडोर खेल स्टेडियम व जिम का निर्माण करना भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन






शहर के विभिन्न चौंक–चौराहों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के बारे में बातचीत करते हुए सोलंकी ने बताया कि नगरपालिका ऐलनाबाद द्वारा इन कैमरों के रखरखाव की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस थाना को सौंपी गई थी परंतु देखने में आ रहा है कि अब यह सीसीटीवी कैमरे खस्ताहाल में है। शीघ्र ही पुलिस प्रशासन से बात करके इनको दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें