फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिजली कर्मचारियों ने किया रोष प्रदर्शन

Fri, 31 Jan 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 धरना प्रदर्शन करते सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारी।
विज्ञापन
सिरसा। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने सिरसा सर्कल में प्रदर्शन किया। जिसकी अध्यक्षता सब यूनिट प्रधान सिटी मनमोहन सिंह ने की। मंच का संचालन अजय पासी सब यूनिट प्रधान इंडस्ट्रियल ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मनमोहन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मुनाफे में चल रहे बिजली उपक्रमों को अपने चहेते पूंजीपतियों के हाथों बेचने के लिए भरसक प्रयास कर रही है।
इसको लेकर पूरे देश के बिजली कर्मचारी लामबंद हैं। सुखदेव सिंह राज्य प्रेस सचिव व मदन सर्कल सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार चंडीगढ़ बिजली विभाग को मुनाफे में होने के बावजूद भी इसे निजी कंपनी को सौंपना चाहती है, जिसका देश के तमाम कर्मचारी संगठन विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ प्रशासन के बिजली निगम को कंपनी के टेकओवर दौरान किसी भी हरियाणा के बिजली कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई तो उसका यूनियन विरोध करेगी। मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में 1, 2 , 8, 9 फरवरी को प्रदर्शन करके सभी विधायक व मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय कुरुक्षेत्र में 15 और 16 फरवरी को दो दिवसीय महापड़ाव लगाया जाएगा।
यूनियन की प्रमुख मांगों में खाली पड़े पदों पर नई भर्ती करना, जोखिम भत्ता देने, विभागों का निजीकरण बंद करने, हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करने आदि मांगों के साथ-साथ जो हरियाणा सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी है।
विज्ञापन

उसका भी बैठक में कड़ा विरोध किया गया। इस मौके पर सुरजीत सिंह, मदनलाल, रमेश सैनी, निर्मल सिंह, अशोक पटवारी, करणी सिंह भाटी, मीत चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें