फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजीकरण के विरोध में उतरे बिजली कर्मचारी

Sat, 07 Dec 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर्स यूनियन ने बिजली निगम परिसर में शुक्रवार सुबह निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। राज्य प्रेस सचिव सुखदेव सिंह ने बताया कि चंडीगढ़ में आयोजित आक्रोश जनसभा में चंडीगढ़ बिजली निगम और यूपी के आगरा व वाराणसी डिस्कॉम को निजी हाथों में सौंपने के खिलाफ छह दिसंबर को देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सरकार ने यह फैसला वापस न लिया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का किया जाए व पुरानी पेंशन बहाल की जाए आदि शामिल है। इस मौके पर जग प्रवेश जेई, लाल सिंह फोरमैन, प्रवीण, राजवीर, मनोज शर्मा, संदीप, भजनलाल फोरमैन, बंसीलाल, हवा सिंह, सुनील कुमार, शमशेर सिंह, प्रहलाद लाइनमैन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

सातवें वेतन आयोग का होमगार्डों को नहीं मिला लाभ
सिरसा। ऑल इंडिया होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल तंवर ने एक प्रेस बयान में कहा कि सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों के वेतन में कम से कम 6000 रुपये के करीब की वृद्धि हुई, लेकिन होमगार्ड जवानों को यह फायदा अब तक नहीं दिया गया है। इससे होमगार्ड जवानों में रोष है। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता विनोद कुमार अटवाल ने बताया कि होमगार्ड के जवानों की विभिन्न मांगें हरियाणा सरकार के सामने रखी जा चुकी हैं, जिनमें जल्दी राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, ईपीएफ का लाभ, वर्दी, जूते व अन्य सामान का बजट जवानों के खाते में डाला जाए, रोस्टर प्रणाली की खामियां हैं, उनको ठीक किया जाए। लॉ एंड ऑर्डर में जवानों की ड्यूटी बढ़ाई जाए, हरियाणा के विभिन्न अस्पतालों, सरकारी दफ्तर, फॉरेस्ट विभाग में जवानों को ड्यूटी दी जाए, होमगार्ड के जवानों का बस किराया माफ किया जाए, कॉल आउट और कॉल ऑफ दोनों जवानों को मेडिकल की सुविधा हो आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें