फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिसंबर में बिजली निगम ने पकड़ीं 273 चोरियां, 97.29 लाख का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
सिरसा। दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम टीम निरंतर जिलेभर में बिजली चोरी को पकड़कर उपभोक्ताओं पर जुर्माना लगाने का काम जारी है। बुधवार को टीम ने सर्च अभियान के दौरान बिजली चोरी के 21 मामले पकड़े। इस दौरान इन पर 16 लाख 69 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। बिजली निगम दिसंबर माह में अब तक 273 बिजली चोरी के मामले पकड़ चुका है। उन पर 97 लाख 29 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बिजली निगम दिसंबर माह में करीब 200 कर्मियों की टीम फील्ड में उतारकर कार्रवाई कर रही है। निगम ने बुधवार को 39 बिजली के कनेक्शन की जांच की, जिनमें से 21 से बिजली की चोरी पकड़ी गई। इन कनेक्शन में 47.549 किलोवाट का लोड निगम को मिला। बुधवार को टीम ने जिले के रानियां, ऐलनाबाद, चोपटा, डबवाली, डिंग व अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। जिसमें निगम की 200 से ज्यादा लोगों ने लोगों के घरों की जांच की। वहीं टीम की ओर से डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर भी निरंतर शिकंजा कसते हुए उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। बिजली निगम की टीम ने ने दिसंबर माह में कुल 841 बिजली कनेक्शनों की जांच कर 273 चोरी पकड़ी। इन चोरी से टीम को 459.642 किलोवाट का लोड मिला। जिन पर 97 लाख 29 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं टीम ने इन चोरी में से 20 लाख 52 हजार रुपये की रिकवरी भी कर ली है।

दिसंबर में 27226 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन
निगम की ओर से दिसंबर माह में डिफाल्टर उपभोक्ताओं से रिकवरी के लिए भी अभियान चलाया गया। बिजली निगम में जिलेभर के 1 लाख 60 हजार 104 उपभोक्ताओं को डिफाल्टर घोषित किया था। इनसे से टीम को 130.62 करोड़ रुपये की रिकवरी करनी है। वहीं 27226 डिफाल्टरों के कनेक्शन बिजली निगम ने काट दिए हैं। इनसे निगम को 44 करोड़ 18 लाख रुपये की रिकवरी की जानी है।
विज्ञापन




जिलेभर में बिजली निगम की ओर से निरंतर अभियान चलाकर बिजली की चोरी पकड़ी जा रही हैं। बुधवार को निगम टीम ने 21 जगह बिजली की चोरी पकड़ी है। इन पर 16 लाख 69 हजार का जुर्माना लगाया गया है। - राजेंद्र सभ्रवाल, एसई बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें