फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लाइन पर कार्य करते समय करंट लगने से विद्युतकर्मी झुलसा

Fri, 29 Mar 2024 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव ओढां में वीरवार को विद्युत लाइन पर कार्य करते समय एक कर्मी झुलस गया। घायल कर्मी की गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा के बाद हिसार रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, 132 केवी बिजलीघर ओढां से निकलने वाली मलिकपुरा एपी लाइन में बुधवार रात्रि को तकनीकी खराबी आने से सप्लाई बंद हो गई थी। जिसके बाद बिजलीघर से लाइनमैन संदीप को इस बारे सूचना दी गई। वीरवार सुबह लाइनमैन संदीप व एएलएम बूटा सिंह दोनों ओढां के निकट लाइन की जांच कर रहे थे। लाइन न चलने पर स्विच को बंद कर मरम्मत के लिए बूटा सिंह लाइन के ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान अचानक बूटा सिंह को करंट लग गया। करंट लगने से झुलसे कर्मचारी को सिरसा अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हिसार रेफर कर दिया गया।
हालांकि लाइन पर कार्य करते समय जेई द्वारा परमिट लेकर सप्लाई बंद करवाई जाती है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस कार्य के दौरान परमिट लेने के बजाय ट्रांसफार्मर से स्विच बंद किया गया। अभी तक लाइन में करंट आने की असली वजह पता नहीं चल पाई है। जेई मुकेश कुमार ने बताया कि मलिकपुरा प्रथम एपी फीडर पर ब्रेकडाउन हो गया था। जिसके चलते उन्होंने लाइनमैन को मैसेज दे दिया था। वीरवार सुबह कर्मचारी लाइन ठीक करने गए थे। इसी दौरान करंट लगने की सूचना उन्हें मिली। जेई के मुताबिक उनके पास परमिट के बारे में कोई मैसेज नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें