फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन चुनाव से सामने आया गोपाल कांडा का दोहरा चेहरा: आदित्य देवीलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी आदित्य देवीलाल चौटाला ने कहा कि नगर परिषद चेयरपर्सन चुनाव धनबल से जीता गया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव से हलोपा सुप्रीमो एवं विधायक गोपाल कांडा का दोहरा चेहरा सबके सामने आ चुका है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को हुए नगर परिषद चेयरपर्सन चुनाव में महज दो वोटों से भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार गई थी। इन चुनावों में भाजपा के पार्षदों द्वारा क्रास वोटिंग की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

इसी संबंध वीरवार को जारी एक बयान में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक गोपाल कांडा ने कुछ समय पूर्व पार्षद सुमन शर्मा को उम्मीदवार बनाने पर सहमति जताई थी। भाजपा पार्षद भी सुमन शर्मा के नाम पर राजी थे। इस बीच बुधवार को हाउस में नगर परिषद के चुनाव हुए तो गोपाल कांडा ने ऐन मौके पर रीना सेठी को उम्मीदवार बना दिया। इस पर सांसद सुनीता दुग्गल ने गोपाल कांडा से सवाल भी पूछा लेकिन कोई जवाब नहीं आया। आदित्य ने कहा कि जब तक धनबल की राजनीति खत्म नहीं होगी तब तक सिरसा शहर विकास की ओर अग्रसर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कुछ पार्षदों ने धनबल के दबाव में रीना सेठी के पक्ष में मतदान किया जोकि बेहद शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें