फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हुक्के से बिस्तर में आग लगने से बुजुर्ग झुलसा, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। खंड नाथूसरी चोपटा क्षेत्र के गांव कागदाना में मंगलवार को हुक्के से बिस्तर में आग लगने से बुजुर्ग झुलस गया। नागरिक अस्पताल में बुधवार को देर शाम बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार कागदाना गांव निवासी 63 वर्षीय गिरधारी लाल खेती-बाड़ी करता था।
विज्ञापन


मृतक के भाई दुलीचंद ने बताया कि गिरधारी शराब पीने का आदी था। मंगलवार को उसने शराब का सेवन कर लिया। शराब पीने के बाद उसने अपनी चारपाई के पास ही हुक्का रख रखा था। हुक्का पीते-पीते उसे नींद आ गई। इस दौरान हुक्के में रखे अंगारे से उसके बिस्तर में आग लग गई। आग लगने के बाद शराब के नशे में गिरधारी लाल ने उठने का प्रयास किया, परंतु वह उठ नहीं पाया। पास ही कमरे में सो रहे 13 वर्षीय पोते की कमरे में फैले धुएं के कारण आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो दूसरे कमरे से परिवार के अन्य सदस्य भी वहां पहुंचे और घायल गिरधारी लाल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने गिरधारी का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें