8 वर्षीय बालक के कावड़ लेकर पहुंचने पर स्वागत करते हुए समिति के सदस्य।
डबवाली। भगवान शिव के प्रति अगाध श्रद्धा और जज्बे का परिचय देते हुए आठ वर्षीय बालक ने इस साल कांवड़ यात्रा पूरी कर सबको हैरान कर दिया। अपने मामा के साथ डबवाली के इस नन्हे भक्त ने पैदल चलकर गंगाजल लेकर शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। श्री शिव कांवड़ यात्रा सम्मान समिति, डबवाली ने इस नन्हे कांवड़िये का विशेष सम्मान किया।
उसे मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मिठाई खिलाकर और उपहार देकर उसकी हौसला अफजाई की गई। उपस्थित लोगों ने पुष्प वर्षा करके उसकी भक्ति की सराहना की। कांवड़ लेकर डबवाली पहुंचे कुलदीप, समीर, अक्षय, शिवा, महावीर रोहित, साहिल, प्रिंस और विवेक ने समिति सदस्यों से अपनी यात्रा के यादगार पलों को भी सांझा किया।