फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रोड़ी-ऐलनाबाद से अभी प्रत्याशी घोषित नहीं

Fri, 27 Dec 2024 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सुखविंद्र सिंह खालसा चुनावों के संबंध में बातचीत
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के चुनावों को लेकर कमेटी की ओर से 8 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। शुक्रवार को सुखविंद्र सिंह खालसा ने बताया कि 8 प्रत्याशी सभी उम्मीदवार गुरु के सिद्धांतों को मानने वाले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिरसा से गुरमेज सिंह, रानियां से अंग्रेज सिंह उर्फ हरजीत सिंह, बड़ागुढ़ा से सुखपाल सिंह, डबवाली से कुलदीप सिंह जोगेवाला, कालांवाली से बिंद्र सिंह खालसा, पिपली से जगतार सिंह मान मिठड़ी, चोपटा से प्रकाश सिंह साहुवाला, फतेहाबाद से कर्मजीत सिंह शामिल है।जबकि रोड़ी व ऐलनाबाद के उम्मीदवारों की घोषणा की जानी बाकी है।

उन्होंने बताया कि नामांकन के बाद कमेटी द्वारा तैयार किया गया एजेंडा भी सभी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। खालसा ने बताया कि हरियाणा में सिख समाज के करीब 3 लाख व अकेले सिरसा जिला में 65 हजार के करीब वोट हैं। जनवरी तक वोट बनवाने का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने सिख समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने वोट जरूर बनवाएं।
विज्ञापन


सरदार मलकीत सिंह खोसा ने बताया कि हरियाणा से 40 सदस्य चुनकर जाने हैं। इनमें सर्वसांझा मंच के तहत सिरसा लोकसभा क्षेत्र में 9 और फतेहाबाद से 4 होंगे। उन्होंने कहा कि कमेटी बनाने का मकसद यहीं है कि गुरुद्वारों के प्रबंधन में कोई राजनीतिक हस्तक्षेप न हो। स्वतंत्र तरीके से कमेटी अपना काम करें। उन्होंने कहा कि इस बार उनका प्रयास रहेगा कि हरियाणा के बजट में सिख समाज के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य का अलग से बजट दिया जाए। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह विर्क रानियां व सचिव सुखदेव सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें