फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में ईद-उल-जुहा मनाई, नमाज अदा कर मांगी अमन- शांति की दुआ

Thu, 29 Jun 2023 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव माधोसिंघाना में ईद के अवसर पर भाईचारे का संदेश देते मु​स्लिम समाज के लोग।    विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। रानियां रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समाज ने ईद-उल-जुहा का पर्व धूमधाम से मनाया। ईदगाह में लोग सुबह छह बजे ही आना शुरू हो गए। सबसे पहले लोगों ने ईदगाह मेंे साफ सफाई की। इसके बाद नमाज पढ़ने से पहले वजू किया। सुबह ठीक साढ़े सात बजे ईद-उल-जुहा की नमाज अदा की।

वीरवार को जिले विभिन्न गांवों में स्थित ईदगाहों ने भी ईद का पर्व मनाया गया। लोगों ने अपने घरों में सफाई कर सजावट की। खूब सारे मीठे व नमकीन पकवान बनाए। ईद के अवसर पर मीठी सेवईयां व खीर बनाने का विशेष महत्व है। लोग एक-दूसरे के घरों में गए और मिठाइयां देकर ईद की बधाई दी। गांव माधोसिंघाना स्थित ईदगाह में मौलवी इमरान ने मुस्लिम समाज को बकरीद की नमाज अदा करवाई। उन्होंने सभी को अल्लाह की बंदगी के साथ-साथ देश व समाज की तरक्की के लिए कार्य करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेजेपी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अकबर खान ने कहा कि बकरीद का दिन संदेश देता है कि गरीबों को भी अपनी बराबरी का दर्जा देते हुए उन्हें तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहयोग दें, जिनसे वे वंचित हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को दीन की तालीम देने के साथ-साथ आधुनिक युग की शिक्षाओं की दिशा में भी मार्गदर्शन करें। आधुनिक शिक्षा व धार्मिक शिक्षा के बल पर ही बच्चा राष्ट्रहित में संस्कारों के साथ आगे बढ़कर कार्य करेगा। इससे राष्ट्र व दीन की बराबर तरक्की होगी। अकबर खान ने बच्चों से भी वर्तमान समाज में पर्यावरण असंतुलन की चुनौती से निपटने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण करने की भी अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें