फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 416 टायरों वाले ट्राले को सिल्वर जुबली चौक से बठिंडा रोड पर चढ़ाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
भले ही प्रदेश सरकार ने अपना वादा निभाते हुए हरियाणा पात्रता परीक्षा की महिला परीक्षार्थियों के
विज्ञापन
डबवाली। शहर से करीब 7-8 किलोमीटर दूर सर्विस लेन पर खड़े 416 टायरों वाले विशालकाय ट्राले को ऐतिहासिक सिल्वर जुबली चौंक से बठिंडा रोड पर चढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस विशालकाय ट्राले को डबवाली शहर से गुजारने के लिए शुक्रवार को दोपहर बाद बठिंडा गोल चौक के समीप बने स्लिप रोड के डिवाइडर व मेन रोड के डिवाइडर को उखाड़कर रास्ता बनाया।
विज्ञापन

शनिवार को विद्युत निगम की ओर से 11 हजार वोल्टेज की वायर सहित सिरसा रोड पर लगे दिशा व किलोमीटर सूचक साइन बोर्ड को भी हटाया जाएगा। इसके बाद ट्राले को वहां से रवाना किया जाएगा। संभावना है कि रविवार की सुबह 8 बजे शहर के सिल्वर जुबली चौंक से यह ट्राला गुजरेगा और आगामी सप्ताह पंजाब की बठिंडा रिफाइनरी में अपने गंतव्य तक पहुंच जाएगा।
उत्तर भारत में सबसे बड़े रिएक्टर को लेकर यह 416 टायरों वाला ट्राला पंजाब की बठिंडा रिफाइनरी में जा रहा है। ट्रेन की तरह लंबा यह ट्राला डबवाली शहर से करीब 7-8 किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे संख्या 9 पर सिक्सलेन के पास पहुंच गया है। इस ट्राले को रांग साइड से लाकर ही बठिंडा रोड पर चढ़ाया जाएगा। जिसके लिए बठिंडा रोड पर लगा साइन बोर्ड भी हटा दिया गया है। इस दौरान यातायात पुलिस ट्रैफिक को एक साइड से डायवर्ट करके इसे यहां से पार करवाएगी। इस विशालकाय ट्राले को देखने के लिए लोगों का हजूम उमड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें