सिरसा। शहर के भादरा बाजार स्थित एक घर में बुधवार दोपहर को ईडी ने छापा कार्रवाई की। टीम ने कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को अंदर-बाहर नहीं आने जाने दिया। घर का मुख्य गेट बंद रखा। सूत्रों के अनुसार ईडी ने भादरा बाजार में स्थित राकेश केडिया के घर पर छापा कार्रवाई की है। टीम ने गेट बंद कर उसके परिजनों से पूछताछ कर घर की तलाशी ली। बताया जा रहा है राकेश कुमार का भाई सुभाष कुमार एफसीआई में पहले कार्य करता था, जबकि राकेश कुमार खाली है। ईडी की छापा का कारण फर्जी फर्मों के मामले से संबंधित बताया जा रहा है। इसमें राकेश कुमार के खाते से लेनदेन होता था। संवाद