फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बुजुर्ग महिला पर हमला कर छीनीं सोने की बालियां

Sat, 26 Sep 2026 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं के कपड़े पहनकर घर में घुसे दो युवकों ने की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। वीरवार रात वार्ड नंबर चार में महिलाओं के कपड़े पहने दो युवक एक घर में घुस गए। उन्होंने एक बुजुर्ग महिला पर तेजधार हथियार से हमला किया। युवकों ने महिला की सोने की बालियां छीन लीं और भाग निकले।
ऐलनाबाद निवासी 68 वर्षीय सुमित्रा ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि रात करीब आठ बजे घर के अन्य सदस्य बाहर थे। इसी दौरान महिलाओं के कपड़े पहने दो नकाबपोश युवक घर में घुस आए। एक आरोपी अंदर गया जबकि दूसरा बाहर निगरानी कर रहा था।
विज्ञापन

अंदर आए युवक ने महिला से जेवरात मांगे और उठने का प्रयास करने पर उसे धक्का दिया। युवक ने उनके बाएं हाथ पर तेजधार हथियार से वार कर कानों से सोने की बालियां झपट लीं।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी
थाना प्रभारी प्रकट सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मोनू अरोड़ा (वार्ड नंबर चार) और रवि (वार्ड नंबर पांच, ऐलनाबाद) के रूप में हुई। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छीनी गई सोने की बालियां भी बरामद कर लीं। शुक्रवार को अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें