फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आशा वर्कर्स और संक्रमित युवक के बच्चों समेत आठ मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
कोरोना संक्रमित को लेकर जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
जिले में वीरवार को आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें अधिकतर संदिग्ध कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन में सर्वे कर रही टीम के सदस्य भी अब संक्रमित हो रहे हैं। डॉ. जीके वाली गली के संक्रमित युवक के दो बच्चे और एक अन्य परिवार का सदस्य संक्रमित पाया गया है। वहीं एक रानियां क्षेत्र में भी संक्रमित के संपर्क आया युवक संक्रमित पाया गया है। जिले के भंभूर में दुकानदार और झारखंड से लौटा शिव चौक पर स्थित एक होटल में काम करने वाला युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। विभाग इन लोगों के संपर्क में आने वालों की जानकारी लेने में जुटा हुआ है। अब तक 86 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। जबकि 30 केस एक्टिव है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन चिंतित है। अब तो कंटेनमेंट जोन में सर्वे करने वाली टीमें भी संक्रमित हो रही हैं। बता दें कि ऐलनाबाद के कंटेनमेंट जोन नटार गांव की सर्वे करने वाली टीम की दो आशा वर्कर्स संक्रमित पाई गई हैं। शहर की डॉ. जीके वाली गली में बीते तीन दिन पहले एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए थे, जिसमें वीरवार को आई रिपोर्ट में युवक के दो बच्चे और एक परिवार का अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया। विभाग ने तीनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
वहीं रानियां शहर के वार्ड नंबर 4 में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बनाए गए कंटेनमेंट जोन में वीरवार को एक और कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है, जिसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया और मौके पर पहुंचकर कंटेनमेंट जॉन से सैंपलिंग लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रानियां के वार्ड नंबर 4 में रहने वाला युवक नेटवर्किंग कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करता है। इसी वार्ड में रहने वाले युवक का बुधवार को सैंपल लिया गया था। बताया जाता है कि यह व्यक्ति रानियां के सोसायटी रोड पर किराने की दुकान चलाता है, जिसका नियमित रूप से घर से दुकान पर आना-जाना था। आशंका व्यक्त की जाती है कि दुकान पर काम करने वाले अन्य लोगों को भी कोरोना के संक्रमण होने की पुष्टि हो सकती है, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने उक्त व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री एकत्रित करके सैंपलिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के गांव भंभूर का रहने वाला दुकानदार युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक के संक्रमित होने पर स्वास्थ्य विभाग ने जब इसकी जांच की तो पता लगा कि दुकानदार कहीं भी नहीं आया गया था। विभाग संक्रमित युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। युवक को सिरसा के सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। वहीं शहर के शिव चौक पर स्थित एक निजी होटल में काम करने वाला युवक झारखंड से लौटकर सिरसा आया था। युवक के सिरसा आते ही विभाग ने युवक की जांच की और सैंपलिंग कर लैब में भेज दिया। वीरवार को आई रिपोर्ट के अनुसार युवक संक्रमित पाया गया है। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही विभाग ने युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया है और अन्य संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
सात टीमें करेंगी कंटेनमेंट जोन का सर्वे
स्वास्थ्य विभाग ने सात टीमों का गठन किया है जो कोरोना संक्रमितों के क्षेत्रों में सर्वे करेगी। विभाग और आशा वर्कर्स की टीमें सर्वे करेगी, वहीं अगर कोई संदिग्ध पाया जाता है तो स्वास्थ्य विभाग उक्त को सैंपल जांच के लिए भेजेगा। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 116 हो गई है। वहीं अभी 585 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
कोट
जिले में सात कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 116 हो गई है। वहीं संपर्क में आने वाले लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। लोग अगर कोई घर रहेंगे तो संक्रमण को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें