फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीबीएसई नेशनल वॉलीबाल में दयानंद स्कूल की अंडर-14 टीम बनी राष्ट्रीय चैंपियन

Wed, 04 Nov 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चौपटा। ट्राफी के साथ विजेता टीम। स्कूल - फोटो : 1
विज्ञापन
फोटो - 31
विज्ञापन

- पूल मुकाबलों से फाइनल तक अपराजित रही टीम, आंध्र प्रदेश को 3-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक

- भारत, यूएई और ओमान की 24 टीमों के बीच रहा दबदबा
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। दयानंद स्कूल की अंडर-14 बॉयज वॉलीबाल टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय खिताब जीता है। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सनवारा स्थित कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में हुई थी।
इसका आयोजन 30 अक्तूबर से 3 नवंबर तक किया गया था। इसमें भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान की 24 क्वालीफाइड टीमों ने भाग लिया था। दयानंद स्कूल की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। वे पूल मुकाबलों से लेकर फाइनल तक अपराजित रहे।
विज्ञापन

टीम ने सभी मैच जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही एकजुट होकर खेल दिखाया। पूल मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर टीम ने नॉकआउट चरण में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में टीम ने यूएई की वाइज इंडियन एकेडमी को हराया।
इसके बाद सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश की कदम पब्लिक स्कूल को शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।

खिताबी मुकाबला और खिलाड़ी
फाइनल में दयानंद स्कूल का सामना आंध्र प्रदेश की हील पब्लिक स्कूल से हुआ। पांच सेटों के प्रारूप में खेले गए इस मुकाबले में दयानंद स्कूल ने बेहतर तालमेल दिखाया। टीम ने आक्रामक खेल के दम पर प्रतिद्वंद्वी टीम पर दबाव बनाए रखा। पहले सेट में टीम ने 25-15 से जीत दर्ज कर बढ़त बनाई। दूसरा सेट अधिक संघर्षपूर्ण रहा जिसे दयानंद स्कूल ने 25-21 से अपने नाम किया। तीसरे सेट में भी खिलाड़ियों ने लय बरकरार रखते हुए 25-18 से जीत हासिल की। लगातार तीन सेट जीतकर टीम ने फाइनल 3-0 से अपने नाम किया और राष्ट्रीय चैंपियन बनी। विजेता टीम में दुष्यंत, पराग, रक्षम ढिल्लों, नवीन जांगड़ा, दीपांशु, हर्षित, हिमांशु, रौनक, निखिल और अभिजीत शामिल थे। ये सभी खिलाड़ी छठी से नौवीं कक्षा तक के विद्यार्थी हैं।
अंडर-19 टीम का प्रदर्शन
विद्यालय की अंडर-19 वॉलीबाल टीम ने भी प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। टीम ने पूल मुकाबलों में यूएई, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की टीमों को हराया। इन जीतों के साथ टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। हालांकि, सेमीफाइनल में उसे दिल्ली की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेमीफाइनल तक पहुंचना टीम की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। इस तरह विद्यालय की दोनों आयु वर्गों की टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

प्रबंधन और प्रशिक्षकों की बधाई
टीम की इस सफलता में प्रशिक्षक विकास, नरेश और प्रकाश चंद्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मार्गदर्शक मुकेश कासनिया ने भी खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा दी। विद्यालय के अध्यक्ष भरत सिंह कासनिया, निदेशक विजेंद्र गोदारा और प्राचार्या शिखा गोदारा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने अभिभावकों और प्रशिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें