सिरसा। सीईटी के लिए जिला प्रशासन ने डयूटी मजिस्ट्रेट व फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारियों की नियुक्ति की है। जिले में 21 अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है और पांच अधिकारियों को रिजर्व में रखा गया है। जिले में 26 व 27 जुलाई को 59 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा चार सत्रों में आयोजित होगी और प्रत्येक सत्र में 14750 विद्यार्थी बैठेंगे।
उपायुक्त के आदेशानुसार, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान (बॉयज) के प्रिंसिपल राजेंद्र कुमार जिंदल, सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार, कोऑपरेटिव सोसायटी के सहायक रजिस्ट्रार संजीव कौशिक, खजाना अधिकारी नरेंद्र सिंह, एमएसएमई के उप निदेशक दिनेश कुमार, जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डाॅ. राज कुमार, जिला खेल अधिकारी जगदीप सिंह, नायब तहसीलदार सिरसा सुभाष चंद्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के डीएम हरीश शर्मा, हरियाणा फॉरेस्ट डेवलपमेंट कारपोरेशन के महाप्रबंधक रघुबीर सिंह, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुशील सेवदा, राजकीय बहुतकनीकी नाथूसरी चोपटा के प्रिंसिपल विवेक बोहरा, एसएससीओ सिरसा मुकेश शर्मा, मार्केटिंग बोर्ड के एसडीओ सुरेश कुमार और एसडीओ विकास गोयल को सिरसा में अलग-अलग सेंटरों के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
रानियां में पंचायती राज के एसडीओ देवेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार लोकेश कुमार, ओढां में उप निदेशक सत्यवीर शर्मा और पन्नीवाला मोटा में डबवाली नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता राकेश पूनिया को डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। प्रशासन ने पांच अन्य अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के लिए रिजर्व में रखा है।
आज होगी पंचायत भवन में समीक्षा बैठक
सीईटी के लिए अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा के लिए पंचायत भवन में 24 जुलाई को बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त शांतनु शर्मा करेंगे और बैठक में विशेष रूप से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सुभाष चंद्र उपस्थित होंगे। बैठक में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही केंद्र अधीक्षक, फ्लाइंग स्क्वायड के सदस्य, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
यहां पर लगेंगी हेल्प डेस्क
- रेलवे स्टेशन
- बस अड्डा
- पुलिस लाइन
- शाह सतनाम सिंह चौक
- महाराणा प्रताप सिंह चौक
- परशुराम चौक
- बाबा भूमणशाह चौक
- गुरु गोबिंद सिंह चौक
हेल्प डेस्क में हिंदुस्तान स्काउट और भारत स्काउट देंगे ड्यूटी
उप जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने बताया कि हेल्प डेस्क पर भारत स्काउट और हिंदुस्तान स्काउट की ड्यूटी रहेगी। भारत स्काउट के प्रधान सुखदेव सिंह और हिंदुस्तान स्काउट के प्रभारी अमित मनहर हेल्प डेस्क को मॉनिटर करेंगे।