फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्यंत छह घंटे में भाजपा में शामिल हुए, इनेलो छह मिनट भी नहीं लगाएगी : हुड्डा

Mon, 17 Jul 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा में  रैली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा को माला पहनाकर स्वागत करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा (सिरसा) । अनाज मंडी में आयोजित रैली में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो और जजपा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि इनेलो और जजपा भाजपा की ही बी पार्टी है। चुनाव के बाद दुष्यंत ने भाजपा में शामिल होने के लिए छह घंटे लगाए थे। इनेलो भाजपा से गठबंधन करने में छह मिनट भी नहीं लगाएगी।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सरकार को बाढ़ से हालात से निपटने के लिए राहत कार्य में जल्द ही तेजी लानी चाहिए। गांवों के गांव बाढ़ की चपेट में आ रहे है। किसानों की हजारों एकड़ फसल खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार को 40 हजार रुपये प्रति एकड़ के अनुसार किसानों को मुआवजा और बाढ़ में जिन लोगों की मौत हो चुकी है उनके परिवार को 20-20 लाख का मुआवजा देना चाहिए। सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के तीन माह के बिजली बिल भी माफ करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि आपदा के समय दूसरी सरकार पर आरोप लगाना सही नहीं है। केंद्र सरकार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक करनी चाहिए और स्थिति को जल्द सुलझाना चाहिए। कांग्रेस भी लगातार राहत कार्य करने को लेकर अभियान चलाए हुए हैं। उन्होंने गुटबाजी के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस एकजुट है, उनका कोई भी गुट अलग नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें