फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंट पर बैठकर मंच तक पहुंचे दुष्यंत, बोले- दो चीजें बड़ी ताकत, एक देवीलाल और दूसरा चौटाला

Mon, 09 Dec 2019 10:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
ऊंट पर बैठकर सम्मान स्थल तक जाते उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अपने पैतृक गांव चौटाला में पहुंच कर उसे प्रणाम किया। गांव में पहुंचने पर वे ऊंट पर सवार होकर सम्मान स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मैं सबसे कम उम्र का विधायक हूं। साथ ही गर्व है कि आपने इस गांव से चार और विधायक विधानसभा में भेजने का काम किया। गांव में 15, 16 हजार वोट हैं। कई साथी आकर कहते हैं कि हमें 1200 वोट मिले। लेकिन सचिवालय की पांचवीं मंजिल आपकी है। कोई भी आकर काम करवा सकता है।
विज्ञापन


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारा गांव मॉडर्न है लेकिन कुछ चीजे जैसे कि सीवरेज व्यवस्था नहीं है। यदि पूरा गांव सहमत हो तो प्रस्ताव पास करके सीवरेज लाइन डाल दी जाएगी। गांव में बसे बाहर ही होकर चली जाती है। गांव के बाहर कोई पंचायती भूमि नहीं है, यह मैनें राजस्व विभाग का रिकार्ड चेक करवाया है। गांव आपसी सहमति कर लें और बस स्टैंड को सुधारने का काम किया जा सकता है।

गांव के छोटे स्टेडियम को देखकर मुझे बात याद आ गई कि कभी इसमें वालीवाल का टूर्नामेंट हुआ करते थे। एक दिन घर में बड़े चौधरी साहब की फोटो मिली। जिसे देखकर याद आया कि कभी गांव में देश भर की टीमें बालीबाल खेलने आती थी। बड़े स्टेडियम को सुधारने की जरूरत है, प्रस्ताव भिजवाएं। वालीबाल की नेशनल एकेडमी खोलने के लिए खेल विभाग से बात करूंगा। लेकिन मेरी इच्छा है कि खेल स्टेडियम का नाम मेरी दादी के नाम पर रखा जाए।
विज्ञापन


इस गांव की दो चीजें इसकी ताकत है। एक देवीलाल और दूसरा चौटाला। इस गांव में सभी जातियों के लोग रहते हैं। लेकिन एक बात विशेष है कि सभी अपने नाम के पिछले जाति लिखने की बजाए चौटाला लिखते हैं। देवीलाल एक और जिम्मेदारी छोड़कर गए हैं जिसे आगे ले जाने का काम सबको पूरा करना पड़ेगा।
विज्ञापन

ऊंट पर बैठकर गए दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत को ऊंट पर बैठाया और समस्त ग्राम वासी नाचते-गाते हुए दुष्यंत को सभा स्थल तक लेकर गए। ठेठ ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ दुष्यंत का स्वागत ऐसे किया जा रहा था कि मानो कोई नायक आया हो। गांव के मुख्य द्वार से सभा तक पहुंचने में दुष्यंत को घंटो का समय लगा। महिलाओं ने जहां मंगलगीत गाकर अपने लाडले के माथे को चूम कर आशीर्वाद दिया, वहीं दूध पिला कर आगे बढ़ने का हौसला दिया।

डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार गांव में पहुंचे दुष्यंत ने अपने पैतृक गांव चौटाला की धरा को चूमा और फिर आसमान की तरफ देख भगवान कर शुक्रिया अदा किया। इसके बाद वे गांव में बनी पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तो बरबस ही उनकी आंखे नम हो गई। दुष्यंत ने कुछ पल चौ. देवीलाल की प्रतिमा को निहारा और फिर नमन कर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें