फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान 29 से

Thu, 27 Aug 2026 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐलनाबाद में चलाएंगे दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 29 और 30 अगस्त को ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। जेजेपी के जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी और ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां ने यह जानकारी दी।
दुष्यंत चौटाला 29 अगस्त को सुबह 10:30 बजे माखोसरानी गांव से अभियान शुरू करेंगे। इसके बाद वे शक्करमंदौरी, रूपाणा बिश्रोइयां, रूपाणा गंजा, चाहरवाला, जोगीवाला, रामपुरा बगड़िया, कागदाना, शाहपुरिया, तरकांवाली और नाथूसरी कलां में ग्रामीणों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

इसी क्रम में 30 अगस्त को सुबह 10:20 बजे माधोसिंघाना गांव से अभियान की शुरुआत होगी। इसके बाद वे उमेदपुरा, मेहनाखेड़ा, पोहड़का, ममेरा छोटी, काशी का बास, बेहरवाला, कर्मशाना, खारीसुरेरां और मीठीसुरेरां गांवों में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

अभियान का लक्ष्य
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि जनसंपर्क अभियान के दौरान दुष्यंत चौटाला ग्रामीणों से संवाद करेंगे। वे जेजेपी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। साथ ही कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान करेंगे। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य ग्रामीणों से सीधा संपर्क स्थापित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें