फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन और जाम से दिल्ली हुई दूर

Wed, 17 Feb 2016 01:35 AM IST
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जाट आरक्षण आंदोलन के कारण मंगलवार को सिरसा का दिल्ली से संपर्क टूट गया। दिल्ली को जाने वाली बसें हिसार तक ही जा पाईं। वहीं दूसरी तरफ ट्रेनें भी प्रभावित रहीं। यात्रियों को दिल्ली तक जाने के लिए धक्के खाने पड़े। अधिकारियों की मानें तो दिल्ली से 25 अप और 25 डाउन के रूट बाधित हो जाने से रोडवेज को लाखों की चपत लगी। हालांकि सिरसा में आरक्षण को लेकर किसी प्रकार का कोई आंदोलन शुरू नहीं किया गया है पर दिल्ली से रोडवेज और रेलवे का लिंक टूटने से सिरसा के लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरक्षण की वजह से आम आदमी को परेशानी होने लगी है। दिल्ली से आने वाली जरूरी वस्तुओं की पहुंच भी नहीं हो पा रही है। 
हिसार से आगे रेल व बस मार्ग को अवरुद्घ किए जाने के कारण आमजन की बेहाली का असर सिरसा में देखने को मिला। सोमवार को जहां रोडवेज की बसें रोहतक तक जाकर वापस आ गईं, तो वहीं मंगलवार को  रोडवेज की बसें हिसार तक ही गई और वहीं पर यात्रियों को उतारकर वापस सिरसा की ओर चली आई। हिसार से आगे दिल्ली, सोनीपत, रोहतक, गुड़गांव, पानीपत, बहादुरगढ़, जींद, भिवानी आदि क्षेत्रों में किसी काम के सिलसिला अथवा अपने रिश्तेदारों से मिलने जाने वाले लोगों को बेहद परेशानियां उठानी पड़ी। विभिन्न गंतव्यों की ओर जाने वाले यात्री असमंजस की स्थिति में सिरसा बस डिपो में इधर-उधर चक्कर लगाकर विभिन्न अधिकारियों से पूछताछ करते दिखाई दिए, लेकिन कोई संतुष्टि परक जवाब नहीं मिल पाया कि बस में अगर यात्रा की जाए तो कहां तक जाया जा सकता है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर सिरसा व पीछे से आ रही राजस्थान या पंजाब रोडवेज की बसें भी हिसार से आगे नहीं गई और वहीं पर यात्रियों को उतार दिया। गौरतलब है कि जाट समुदाय के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर गत दिवस रोहतक में दिल्ली तथा विभिन्न अन्य स्थानों की ओर जाने वाले रेल तथा बस मार्ग को जाम कर दिया था। गत दिवस तक तो रोडवेज की बसें रोहतक तक चली गई, लेकिन आज हिसार के आगे जाटों द्वारा बसें न जाने देने की चेतावनी के मद्दनेजर आज हिसार तक ही बसों को ले जाया गया। इस कारण से हिसार से आगे स्थित अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ा। अधिकतर लोगों ने तो जाटों द्वारा लगाए गए जाम के कारण अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों को ही रद्द करना
विज्ञापन


सिरसा और किसान एक्सप्रेस हुई रद्दहर रोज सिरसा से दिल्ली और दिल्ली से सिरसा आने-जाने वाली किसान और सिरसा एक्सप्रेस रद्द हो जाने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सिरसा से सुबह तीन बजकर 40 मिनट पर हरियाणा एक्सप्रेस दिल्ली के लिए रवाना होती है और रात को करीब 12 बजे वापस सिरसा आती है। यह ट्रेन दो दिन से रद्द है। इसी प्रकार किसान एक्सप्रेस रद्द हो गई। 
विज्ञापन


बसों के 25 रूट हुए बंद 
दिल्ली जाने वाली बसों के 25 रूट रद्द हो गए हैं। अब हिसार तक ही बसें चक्कर लगा रही हैं। डीआई विजय कोचर ने बताया कि यहां से 25 बसें रोज दिल्ली के लिए रवाना होती थी और इतनी ही बसें रोजाना दिल्ली से सिरसा के लिए रवाना होती थी। आज ये सभी रूट रद्द हो गए हैं। अब हिसार तक ही बसें आना-जाना कर रही हैं। उन्होंने बताया स्त्रित्त्क दिल्ली रूट से रोजाना करीब 16 लाख रुपये की कोलेक्शन होती थी पर अब रूट रद्द होने के कारण यह राशि घट कर आठ लाख ही रह गई है। सोमवार को 25 की बजाय 20 बसें चलाई गई थी। रेल और बस दोनों ही रद्द होने से लोगों को दिल्ली जाना और दिल्ली से आना कठिन हो गया है। कुछ लोग हाइवे से दूसरे मार्ग होकर अपने वाहनों से आते-जाते देखे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें