फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: झगड़े की रंजिश में दो युवकों पर तेजधार हथियार से किया हमला

Wed, 05 Mar 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढां। गांव घुकांवाली में छह युवकों ने झगड़े की रंजिश के चलते दो युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवकों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर ओढां थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल का बयान दर्ज किया।
पुलिस को दिए बयान में घायल मनप्रीत सिंह निवासी गांव घुकांवाली ने बताया कि 2 मार्च को वह और गांव का युद्धवीर सिंह बाइक पर किराने की दुकान पर कुछ सामान लेने आए थे। इसी दौरान गांव का जसवीर सिंह उर्फ बब्बू अपने 4-5 साथियों के साथ अपनी गाड़ी में सवार होकर आया। उक्त लोगों ने गाड़ी से उतरकर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसी दौरान उसका साथी युद्धवीर सिंह छुड़वाने लगा तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर जब उसके परिजन व अन्य लोग मौके पर आए तो सभी आरोपी गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग गए। हमले में उसे व उसके साथी युद्धवीर को काफी चोटें आईं। घायल मनप्रीत सिंह के मुताबिक एक वर्ष पूर्व आरोपी जसवीर सिंह के साथ उसका झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन

इसके बाद समझौता भी हो गया था। फिर भी रंजिशवश जसवीर सिंह ने उसपर हमला किया है। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपी जसवीर व 4-5 अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें