फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चालक-परिचालकों के हुए तबादले, सिरसा रोडवेज डिपो को मिले 72 अतिरिक्त कर्मी

Sun, 21 May 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। परिवहन विभाग में पहली बार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के तहत चालक-परिचालकों के तबादले किए गए हैं। इससे सिरसा डिपो को 72 अतिरिक्त कर्मचारी मिले हैं। इनमें 44 चालक व 28 परिचालक शामिल हैं। जिससे रोडवेज बसों का अब अधिक रूटों पर संचालक हो पाएगा और यात्रियों को घंटों तक बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सोमवार से कर्मचारियों की ओर से ज्वाइनिंग किए जाने की उम्मीद है।
तबादले होने के बाद सिरसा डिपो को 74 परिचालक व 77 चालक मिले हैं। वहीं, यहां से 46 परिचालक व 33 चालक की दूसरों जिलों में बदली हुई है। ऐसे में सिरसा को 28 अतिरिक्त परिचालक व 44 चालक मिले हैं। नई चालक-परिचालकों की ज्वाइनिंग व बदली किए गए कर्मचारियों को रिलीव करने के लिए परिवहन विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बीते चार महीने पर सिरसा डिपो बढ़ी बसों का संख्या
बीते चार माह में सिरसा डिपो में बसों की संख्या बढ़ी है। डिपो को आठ यूरो सिक्स नई बसें, 19 मिनी बसें मिली हैं। ऐसे में अब सिरसा डिपो के बेड़े में कुल 155 बसें हो गई हैं, जबकि 32 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही हैं। सिरसा डिपो में पहले 277 चालक थे। इसके बाद अब चालकों की संख्या 321 हो गई है। डिपो में पहले 248 अब इनकी संख्या 276 तक पहुंच गई है। इसके अलावा अभी एचकेआरएन के माध्यम से सिरसा डिपो को 63 परिचालक मिलने हैं। इनके जल्द ही मुख्यालय की ओर से भेजने की उम्मीद है। ऐसे में रोडवेज में चालक, परिचालक व बसों की कमी दूर हो गई है। जिसका यात्रियों को काफी लाभ पहुंचेगा।

नए रूटों पर भी बसों का किया जा रहा है संचालन
सिरसा से राजस्थान और पंजाब के नए रूटों पर बसों का संचालन करने की प्रक्रिया लगातार जारी है। विभाग ने लंबे समय से बंद पड़े राजस्थान के रूटों पर नई बसों का संचालन किया है। पंजाब के अमृतसर सहित अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन करने की तैयारी है। वहीं दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम और अन्य लोकल रूटों पर भी बसों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों की ओर से नए रूट मैप तैयार किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक यात्री बसों का लाभ ले सकें।


ऑनलाइन ट्रांसफर होने पर 60 फीसदी कर्मचारियों को गृह जिले से किया दूर
हरियाणा रोडवेज के संयुक्त कर्मचारी संघ के जिला प्रधान चमन लाल स्वामी ने बताया कि चालक व परिचालकों के ऑनलाइन तबादले करने को लेकर पोर्टल पर अप्लाई करवाया गया था। पोर्टल में चालक-परिचालकों को गृह जिले के साथ अन्य जिले का ऑप्शन भी मांगा गया था। इसके बाद अब उन परिचालकों को गृह जिले भेजने के बजाय दूर के डिपो में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने चालक परिचालकों को गृह जिला डिपो में भेजने का बयान दिया था। लेकिन अब 60 फीसदी चालक परिचालक अपने गृह जिला से दूर हो गए हैं। सरकार की ओर से कर्मचारियों की समस्या का हल किया जाना चाहिए, ताकि वह गृह जिला में जा सके।
विज्ञापन




ऑनलाइन चालक-परिचालकों के तबादले हुए हैं। पुराने कर्मचारियों को रिलीव करने व नए की ज्वाइनिंग को लेकर तैयारी की जा रही है। तबादले के बाद कितने कर्मचारी ज्वाइन करते हैं, इसकी जानकारी सोमवार तक लग पाएगी। -शेर सिंह, रोडवेज महाप्रबंधक, सिरसा डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें