फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डाॅ. काशीराम जिलाध्यक्ष व ध्यान सिंह शहरी अध्यक्ष नियुक्त

Mon, 31 Mar 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मानव संरक्षण कल्याण संगठन प्रदेश कार्यालय हरियाणा ने पशुपालन विभाग हरियाणा के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. काशीराम को जिला अध्यक्ष व पूर्व इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस ध्यान सिंह को सिरसा शहरी अध्यक्ष नियुक्त किया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि हमारा संगठन काफी समय से देश के सभी राज्य में सामाजिक व जन कल्याण कार्य कर रहा। हरियाणा को-ऑर्डिनेटर सतवीर ठाकुर ने बताया कि कार्यकर्ताओं के कार्य को देखते हुए जो निर्णय राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लिया है कि उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। उम्मीद करुंगा जो जिम्मेदारी संगठन की कार्यकारिणी ने दी है, उसे सभी पदाधिकारी निष्ठापूर्वक निभाएंगे और संगठन के कार्य व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें