डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई के लिए मरणोपरांत भी वे प्रेरणादायक बन रहे हैं। कुछ ऐसे ही पुण्य का काम गांव सुखचैन में 90 वर्षीय जरनैल कौर इंसां ने मेडिकल रिसर्च के लिए अपना शरीर दान कर किया।
उनके पुत्र परमेश्वर सिंह इंसां ने बताया कि उनकी माता जरनैल कौर पत्नी गुरबक्श सिंह का बुधवार को निधन हो गया। उनकी माता ने संत गुरमीत राम रहीम सिंह की प्रेरणा पर चलते हुए मरणोपरांत देहदान का संकल्प लिया हुआ था। इसी का अनुसरण करते हुए उनकी देह महावीर मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर यूपी को रिसर्च के लिए दान कर दी है।
इस दौरान बेटा-बेटी एक समान का उदाहरण पेश करते हुए जरनैल कौर इंसां की चार पुत्रियों चरणजीत कौर, बलजीत कौर, कर्मजीत कौर, चरणजीत और पुत्र चनण उर्फ परमेश्वर सिंह इसां ने मां की अर्थी को कंधा दिया।
ब्लॉक भंगीदास पवन इंसां ने बताया कि डेरा की साध संगत बेटा-बेटी एक समान, रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान व शरीरदान जैसी मुहिमों का निरंतर आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर भंगीदास पवन इंसां, करतार इसां ,सर्वजीत इसां, तरसेम इंसां, सहित कई ग्रीन एस फोर्स, यूथ वीरांगनाओं की सदस्य आदि उपस्थित रहे।