फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मेड़ी से हजारों की दान राशि व चांदी का कड़ा चोरी

Tue, 22 Sep 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव कुत्ताबढ़ में मुख्य सड़क पर बनी मेड़ी से चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात शख्स चांदी का कड़ा और 25 हजार रुपये की दान राशि चुराकर ले गया। मेड़ी के सेवादार पाला राम ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 18 सितंबर की रात अज्ञात चोर दीवार फांदकर मेड़ी में घुसा था। चोर ने एक चांदी का कड़ा और 25 हजार रुपये की दान राशि चुराई। 19 सितंबर की सुबह पाला राम को चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रानियां थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें