फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Mar 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में विरोध प्रदर्शन करते हुए चिकित्सक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर करनाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरौंडा में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. प्रशांत चौहान के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में ओपीडी सेवाएं बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस आंदोलन में जिला सिरसा के लगभग 130 चिकित्सकों ने भाग लिया और एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया। विरोध प्रदर्शन को हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन एसोसिएशन तथा एनएचएम के चिकित्सकों व कंसल्टेंट्स का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। सिरसा के डॉक्टरों की एकता का सफल और प्रभावशाली प्रदर्शन बताया गया।
विज्ञापन

इस आंदोलन का नेतृत्व डॉ. आरके दहिया (जिला प्रधान), डॉ. विपुल गुप्ता (राज्य कोषाध्यक्ष, राज्य कार्यकारणी ) तथा डॉ. प्रतीक गोयल (जिला कोषाध्यक्ष) ने किया। इस दौरान डॉ. पवन कुमार ( प्रधान चिकित्सा अधिकारी) डॉ. राजेश चौधरी (डिप्टी सिविल सर्जन सिरसा) भी मौजूद रहे। चिकित्सकों ने कहा कि ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ पुलिस द्वारा की गई इस तरह की घटना न केवल निंदनीय है। यह मेडिकल बिरादरी के सम्मान पर हमला है। एसएचओ को सस्पेंड करना पर्याप्त नहीं है।
एसोसिएशन की स्पष्ट मांग है कि संबंधित एसएचओ और उसके साथ शामिल चार अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। चिकित्सकों ने सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. राहुल गर्ग, डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. अभिजीत गर्ग, डॉ. मीनल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. अवतार सिंह, डॉ. अमित कंबोज आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें