फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की वीडियो बनाने वालों पर केस

Sun, 30 Mar 2014 11:51 PM IST
सिरसा ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर की अश्लील वीडियो फिल्म बनाकर रेप का केस दर्ज करवाने के धमकी देने के मामले में शहर थाना पुलिस ने दो युवतियों सहित तीन नामजद व चार अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अज्ञात लोगों में दो युवतियां भी शामिल हैं। जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि गांव सिरढ़ान निवासी धर्मपाल पुत्र कन्नीराम की शिकायत पर चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस गिरोह का सरगना विजय एमसी है जो एमआईटीसी क्षेत्र का निवासी है। इसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


हर शिकार के लिए नया नंबर
शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह अपने हर नए शिकार को फांसने के लिए नया मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करता है। डॉक्टर को फांसने के लिए युवती ने जिस मोबाइल नंबर का प्रयोग किया उस नंबर से केवल डॉक्टर से ही बात की जाती रही है अन्य किसी व्यक्ति के पास इस नंबर से कॉल नहीं की गई। मतलब गिरोह का सरगना विजय जब टारगेट फिक्स कर लेता था तो नया नंबर लेकर गिरोह में शामिल लड़कियों को टारगेट को अपने चुंगल में फंसाने का मिशन सौंपता।

युवती के जाल में फंसा डॉक्टर
गांव सिरढ़ान निवासी धर्मपाल आरएमपी है। उसके मोबाइल नंबर पर 25 मार्च की दोपहर एक नंबर से मिस कॉल आई। डॉक्टर ने इस नंबर पर कॉल की तो सामने से एक युवती ने बात की। बात आप कौन? से शुरू हुई और उक्त डॉक्टर युवती की बातों में आकर उसके जाल में फंस गया। युवती ने डॉक्टर को बताया कि वह सिरसा की रहने वाली है और कॉलेज में पढ़ती है। 27 मार्च की शाम उक्त लड़की ने डॉक्टर को फोन करके मिलने की इच्छा जाहिर की। युवती ने डॉक्टर से कहा कि वह हिसार रोड स्थित हुडा चौक पर उसका इंतजार करेगी। डॉक्टर गाड़ी में सिरसा पहुंचा और हुडा चौक पर उक्त युवती को रिसीव किया। युवती गाड़ी में बैठ गई और डॉक्टर को खैरपुर पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर एक गली में ले गई। उक्त युवती व डॉक्टर ने शारीरिक संबंध बनाए। कुछ ही देर में युवती अपनी असलियत पर आ गई और एक इशारे के साथ कमरे में तीन युवतियां व चार लोग घुस आए। यह देख डॉक्टर घबरा गया। डॉक्टर ने एसपी को बताया कि कमरे में आए व्यक्तियों ने उससे कहा कि अब तुझे रेप केस में फंसाया जाएगा और बचना है तो पांच लाख रुपये दे। गिरोह के जाल में बुरी तरह फंस चुके डॉक्टर ने अपने गांव के एक अन्य पूर्व सरपंच को फोन करके रुपये मंगवाए। पूर्व सरपंच चार लाख रुपये लेकर हुडा चौक पर पहुंचा। गिरोह का एक सदस्य पहले से वहां मौजूद था। रुपयों से भरा बैग लेकर वह चंपत हो गया और डॉक्टर की बनाई गई अश्लील वीडियो भी नहीं देकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें